Belly Fat कम करने के लिए रोज़ कितनी देर Walk करें?

 Belly Fat कम करने के लिए रोज़ कितनी देर Walk करें?

सबसे महत्वपूर्ण बात है शुरुआत करना।

एक दिन में एक घंटा चलकर कुछ दिनों बाद छोड़ देने से कहीं बेहतर है कि आप रोज़ 25 से 30 मिनट नियमित रूप से चलें।

ध्यान रखें कि सिर्फ टहलना नहीं है, बल्कि थोड़ी तेज़ चाल से चलना है। Walking को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए। जब यह आदत बन जाएगी, तब आप धीरे-धीरे समय और दूरी दोनों बढ़ा सकते हैं।

आप चाहें तो Walking के साथ 10 से 15 मिनट की हल्की Exercise भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए किसी कठिन Workout की आवश्यकता नहीं है। नियमितता ही सबसे महत्वपूर्ण है।

लक्ष्य Weight Loss नहीं, Fitness होना चाहिए

अक्सर लोग Fitness की शुरुआत सिर्फ वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि Weight Machine पर कम नंबर दिखाई देने पर ही आप फिट कहलाएं।

यदि आपकी कमर, हिप्स और थाई का आकार कम हो रहा है, तो यह एक बहुत अच्छा संकेत है कि आपका शरीर सही दिशा में बदल रहा है।

इसलिए सिर्फ वजन पर ध्यान देने की बजाय अपने शरीर के आकार, ऊर्जा और फिटनेस पर भी ध्यान दें।

Belly Fat सबसे आखिर में कम होता है

अब बात करते हैं Belly Fat की।

मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं, लेकिन अपनी लंबी Fitness Journey का अनुभव जरूर साझा कर सकता हूं। मैं खुद इस रास्ते का एक ऐसा छात्र हूं जिसने सफलता और असफलता दोनों का अनुभव किया है।

मेरे अनुभव के अनुसार शरीर में बदलाव धीरे-धीरे होते हैं।

सबसे पहले असर अक्सर Lower Body पर दिखाई देता है। थाई और हिप्स का आकार बदलना शुरू होता है। इसके बाद Chest और शरीर के अन्य हिस्सों में बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

कमर के आसपास की चर्बी कम होने में समय लगता है और Belly Fat तो अक्सर सबसे अंत में कम होता है।

यही कारण है कि कई लोग जल्दी निराश हो जाते हैं, जबकि वास्तव में उनका शरीर पहले से बदलना शुरू हो चुका होता है।

धैर्य रखें, परिणाम जरूर मिलेंगे

यदि आप नियमित रूप से Walk करते हैं, संतुलित भोजन लेते हैं और अपने शरीर को समय देते हैं, तो धीरे-धीरे बदलाव महसूस होने लगेंगे।

लगभग 3 महीने बाद आपको महसूस होगा कि आप पहले की तुलना में अधिक सक्रिय जीवन जी रहे हैं।

6 महीने बाद आपके शरीर में मजबूती आने लगेगी, Muscle Mass बेहतर होगा और आपके चलने-फिरने का तरीका भी बदलने लगेगा। इसी समय अक्सर कपड़े ढीले होने लगते हैं और आपको महसूस होता है कि मेहनत का असर दिख रहा है।

फिर चाहे लोग कुछ कहें या न कहें, आपको खुद महसूस होने लगेगा कि बदलाव आ रहा है।

और जब एक साल पूरा हो जाएगा, तब आप अपने शरीर, ऊर्जा और आत्मविश्वास में एक बड़ा अंतर महसूस करेंगे।

खाने-पीने का संतुलन भी जरूरी है

Weight Loss के लिए न तो भूखे रहने की जरूरत है और न ही जरूरत से ज्यादा खाने की।

बस संतुलित और स्वस्थ भोजन करें।

सलाद खाएं।

फल खाएं।

घर का साधारण भोजन करें।

पर्याप्त पानी पिएं।

आपको जो स्वस्थ भोजन पसंद हो, उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए। बस किसी भी चीज़ की अति न करें।

निष्कर्ष

यदि आप Belly Fat कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले शुरुआत कीजिए।

रोज़ 25 से 30 मिनट की Walking से शुरुआत करें, धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और इसे अपनी आदत बना लें।

याद रखिए, Belly Fat एक दिन में नहीं बढ़ा और न ही एक दिन में कम होगा। लेकिन यदि आप लगातार प्रयास करते रहेंगे, तो कुछ महीनों बाद आपका शरीर खुद आपको बताएगा कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई।

बस चलते रहिए, धैर्य रखिए और इस यात्रा का आनंद 

टिप्पणियाँ