सुबह 5 बजे कैसे उठें: सुबह जल्दी उठने के 5 आसान और असरदार तरीके दुनिया का सबसे मुश्किल काम यदि किसी से कहा जाए कि आपको सुबह 5 बजे उठना है, तो उसकी पहली प्रतिक्रिया होगी— "क्या...???" आइए, आज इसी विषय पर बात करते हैं कि आखिर सुबह जल्दी कैसे उठें। यहाँ मैं आपको कोई मोटिवेशनल स्पीच नहीं दूँगा, क्योंकि मोटिवेशन केवल कुछ घंटे या कुछ दिनों तक ही काम करता है। मैं आपको ऐसे वास्तविक तरीके बताऊँगा जो सच में काम करते हैं। सबसे पहले यह समझिए कि यदि आप किसी काम को लगातार 7 महीनों तक एक ही समय पर करते हैं, तो वह आपकी आदत बन जाता है। आज मैं आपको बताऊँगा कि सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे विकसित करें। आदत जो आपका व्यक्तित्व बदल सकती है जब किसी ने मुझे बताया कि आदतें कैसे बनती हैं, तब मुझे लगा कि ये तो किताबों की बातें हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। लेकिन वास्तव में आदतें कैसे बनती हैं, यह अपने आप में एक रहस्य है। जब मैंने सुबह 5 बजे उठने का प्रयास किया और अपना माइंडसेट बदला, तब मुझे समझ आया कि यह प्रक्रिया वास्तव में कैसे काम करती है। आइए जानते हैं कि आप सुबह जल्दी कैसे उठ सकते हैं और इस आदत को ...
जब भी वर्कआउट या वॉकिंग की बात आती है, तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि इससे हमारे शरीर में क्या बदलाव आएंगे और उन्हें दिखने में कितना समय लगेगा। आज इसी विषय पर बात करते हैं। वर्तमान समय में फिटनेस एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। आपने भी कभी न कभी वॉकिंग शुरू की होगी और कुछ दिनों बाद यह सोचकर छोड़ दी होगी कि इससे कोई खास फायदा नहीं हो रहा। ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं, बल्कि अधिकांश लोगों के साथ होता है। सबसे पहले यह समझ लीजिए कि वॉकिंग और बॉडीवेट एक्सरसाइज ऐसे साधन हैं जिनके लिए किसी महंगे उपकरण, जिम या विशेष व्यवस्था की आवश्यकता नहीं होती। बस सुबह उठिए और लंबी सैर पर निकल जाइए। यदि बाहर जाना संभव न हो तो घर की छत या आंगन में भी टहल सकते हैं। इसे एक सरल उदाहरण से समझते हैं। यदि आपकी पार्किंग में खड़ी कार को कई महीनों तक नहीं चलाया जाए, तो वह धीरे-धीरे खराब होने लगती है। हमारा शरीर भी कुछ ऐसा ही है। यदि इसे नियमित रूप से सक्रिय न रखा जाए, तो इसकी कार्यक्षमता कम होने लगती है। इसलिए शरीर को हर दिन थोड़ा समय दीजिए और फिर देखिए कि इसमें क्या सकारात्मक बदलाव आते हैं। अब बात करते हैं मुख्य प्रश्न ...